Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यहां के अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, ऐसे बचाई मरीजों की जान

  कानपुर। आगजनी की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। कल पुणे में बाजार में आग लगाने के बाद कानपुर में एक अस्पताल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार...

 


कानपुर। आगजनी की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। कल पुणे में बाजार में आग लगाने के बाद कानपुर में एक अस्पताल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में रविवार सुबह आचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीजों को आनन-फानन में खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। कार्डियोलॉजी के पूरे भवन में धुआं भर गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट का दावा है कि ग्राउंड और फस्र्ट फ्लोर के शीशे तोड़ सारे मरीज निकाल लिए गए हैं। मंडलायुक्त ने 138 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है। कुछ मरीजों को हैलट अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है। कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित कार्डियोलॉजी बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां कानपुर देहात और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में दिल के मरीज ऑपरेशन और इलाज के लिए आते हैं।

No comments