Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

Gujarat Local Body Polls Results: बीजेपी ने कांग्रेस पर बनाई बढ़त

aber news अबेर न्यूज अहमदाबाद। गुजरात में विभिन्न नगर पालिकाओं, जिला एवं तालुका पंचायतों में हुए चुनाव में 2,085 सीटें जीतकर बीजेपी बढ़त बना...


aber news अबेर न्यूज अहमदाबाद।
गुजरात में विभिन्न नगर पालिकाओं, जिला एवं तालुका पंचायतों में हुए चुनाव में 2,085 सीटें जीतकर बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 602 सीटें जीती हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक कुल 8,474 सीटों में से 2,771 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं। राज्य में 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को हुए चुनाव को लेकर मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बताया कि तीनों स्थानीय निकायों में कुल 8,474 सीटें हैं। 237 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। तालुका पंचायतों की 2 सीटों और नगर पालिकाओं की 24 सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए। एसईसी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध नतीजों के अनुसार भाजपा ने सभी स्थानीय निकाय संस्थाओं में अब तक 2,085 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने 602 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अनुसार आम आदमी पार्टी ने 15 सीटें, बहुजन समाज पार्टी ने 5 सीटें जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नगर पालिकाओं में भाजपा ने अबतक 803 सीटें और कांग्रेस ने 159 सीटें जीती हैं। जिला पंचायतों में बीजेपी ने अब तक 803 सीटें और कांग्रेस ने 55 सीटें जीती हैं। तालुका पंचायतों में बीजेपी ने अब तक 1,036 सीटें और कांग्रेस ने 388 सीटें जीती हैं। एसईसी ने बताया कि गुजरात में 542 मतगणना केंद्रों पर हो रही मतगणना के लिए 58,000 से अधिक चुनावकर्मी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
   

No comments