Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जब जानवरों की गणना हो सकती है तो OBC की क्यों नहीं : कांग्रेस सांसद राजीव सातव

aber अबेर न्यूज। राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने OBC जनगणना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब जानवरों और पेड़ों की गणना...


aber अबेर न्यूज।
राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने OBC जनगणना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब जानवरों और पेड़ों की गणना हो सकती है तो फिर OBC की जनगणना क्यों नहीं हो सकती? कांग्रेस के महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य राजीव सातव ने शुक्रवार को सदन में OBC जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब गोपीनाथ मुंडे संसद सदस्य थे, तब उन्होंने भी इसकी मांग उठाई थी। बरसों से इसकी मांग उठ रही है।

राजीव सातव ने कहा, सरकार जब जानवरों की जनगणना कर सकती है, पेड़ों की कर सकती है तो OBC की जनगणना क्यों नहीं? OBC की जनगणना के लिए सरकार ने 2018 में आश्वस्त किया था, 2019 में भी किया था, लेकिन अभी पता चल रहा है कि OBC का कॉलम हटाया गया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि OBC को सही लाभ मिल रहा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए उनकी जनगणना होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार पहल कर सकती है। OBC की जनगणना के लिए सरकार को कदम उठाया चाहिए।aber

No comments