Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरोना से सहमा बाजार: 1358 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी गिरी

मुंबई। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.03 अ...


मुंबई। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.03 अंकों (0.61 फीसदी) की नीचे के साथ 49724.80 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14785.40 के स्तर पर खुला था। देश में कोरोना वायरस के मामले बढऩे से निवेशक सतर्क हैं और बाजार में गिरावट जारी है।  सुबह 11.18 बजे- 2.72 फीसदी (1358.7 अंक) की गिरावट के साथ सेंसेक्स 48671.13 पर पहुंचा। इस दौरान निफ्टी 392 अंक नीचे 14475.35 के स्तर पर था।
सुबह 10.37 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 1185.39 अंक नीचे 48844.44 पर था। निफ्टी की बात करें, तो यह 347.75 अंक नीचे 14519.60 के स्तर पर था। सुबह 10.12 बजे- सेंसेक्स 1045.92 अंक यानी 2.09 अंक फिसलकर 48983.91 पर और निफ्टी 254.70 अंक यानी 1.71 फीसदी नीचे 14612.65 के स्तर पर था।
आज 688 शेयरों में तेजी आई, 719 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 204.43 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो एक अप्रैल को 207.25 लाख करोड़ रुपये था।
वैश्विक बाजारों का हाल
अमेरिका का डाउ जोंस इंडेक्स 171 अंकों की बढ़त के साथ 33,153 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 233 अंक बढ़कर 13,480 पर बंद हुआ था। जापान का निक्केई इंडेक्स 267 अंक चढ़कर 30,121 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में चार अकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,109 पर कारोबार कर रहा है। ईस्टर के चलते ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार सोमवार को बंद हैं। टॉम्ब स्विपिंग डे के चलते चीन और हांगकांग के शेयर बाजार बंद हैं।
इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतकों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा। ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा।

No comments