Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यहां के 26 डॉक्टरों को कोरोना : मचा हड़कंप

रोहतक। कोरोना ने देश भर में हाहाकार मचा रखा है। छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग हिस्सों में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। एक बड़ी खबर रोहतक से आ रह...


रोहतक। कोरोना ने देश भर में हाहाकार मचा रखा है। छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग हिस्सों में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। एक बड़ी खबर रोहतक से आ रही है, जहां एक साथ 26 डाक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। विभाग के 19 पीजी डॉक्टर, दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक सीनियर डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। पीजीआईएमएस की चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि कि इनमें से 14 डॉक्टरों ने टीकाकरण करवाया था। वहीं बुधवार देर रात गायनी वार्ड में भर्ती तीन मरीज भी पॉजिटिव पाए गए। डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि जांच में सामने आया कि लेबर रूम ही कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। विभाग के डॉक्टरों को आदेश दिया गया है कि इलेक्टिव सर्जरी की संख्या में कमी लाएं।

No comments