Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देश में कोरोना मचा रहा हाहाकार: यहां जमकर मनी रंगपंचमी

  दमोह। भारत में कोरोना का कहर जारी है। कई शहरों में लॉकडाउन चल रहा है और कई स्थानों पर इसको लगाने की तैयारी चल रही है। कोरोना के बढ़ते प्रक...

 


दमोह। भारत में कोरोना का कहर जारी है। कई शहरों में लॉकडाउन चल रहा है और कई स्थानों पर इसको लगाने की तैयारी चल रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप कोरोक पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कुछ लोगों की लापरवाही से दूसरों लोगों की जान आफत में पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला मप्र के दमोह से सामने आया है जहां रंगपंचमी पर जमकर होली खेली गई और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। भारत में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। पिछले 24 घंटों में 89 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। जबकि 714 लोगों की मौत हो गई।  बेकाबू हो रहे हालात को देखते हुए कई राज्यों में नाइट कफ्र्यू और लॉकडाउन लागाया गया है। मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में भी लॉकडाउन लगाया गया है। प्रदेश के दमोह जिले में लोग कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।  शुक्रवार को रंगपंचमी के मौके पर दमोह में लोगों ने जमकर होली खेली। कोरोना संक्रमण की परवाह किए बगैर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नजर आए।
इतना ही नहीं तस्वीर में दिख रही है कि मंच पर एक बैनर लगाया गया है। जिसपर जिला व्यापारी मंच और उसके नीचे युवा व्यापारी मंच लिखा है।  मंच पर डीजी भी लगाया गया है और गाने पर कुछ लड़कियां नृत्य कर रही हैं। मंच के नीचे और आसपास खड़े लोग भी गाना गा रहे हैं और झूम रहे हैं।

No comments