Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भूपेश बघेल पूरी तरह विफल: नीलम सिंह

aber अबेर न्यूज़ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने अपने घर के सामने धरना प्रदर्...


aber अबेर न्यूज़ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर कोरोना के विरुद्ध लड़ई में विफलता और लापरवाही का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कोरोना की भयावह स्तिथि, बढ़ते संक्रमण और बढ़ते मौतें के आंकड़ों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव व प्रदेश कांग्रेस सरकार के गैर-जिम्मेदाराना निर्णयों और लापरवाही के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर जागो भूपेश जागो का नारा लगाते हुए प्रदेश सरकार को जगाने का प्रयास किया।
इसी कड़ी में  भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की  जिला संयोजक नीलम सिंह ने भी अपने गृह के सामने धरना कर  प्रदर्शन किया।

नीलम सिंह ने कहा कि ये यह संकट का समय है इस संकट से मिल जुल कर एकजुटता के साथ लड़ने की आवश्यकता है परंतु भाजपा पर राजनीति का आरोप लगाने और केंद्र सरकार पर अपनी नाकामियों का ठीकरा फोड़ने वाली प्रदेश सरकार की लापरवाही और असंवेधनशीलता के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के खिलाफ हमे धरना देना पड़ रहा है। नीलम सिंह ने आगे कहा की हटधर्मिता में मस्त हो चुके असंवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संकट में भी केवल राजनीति करना चाहते हैं। जनता की सुध नही ले रहे, संक्रमण बढ़ रहा है। बुनियादी सुविधाओं का आभव है। व्यवस्था नहीं हैं, बिस्तर से लेकर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर का आभव है। जीवनरक्षक दवाओं को लेकर कोई ठोस नीति नही है। सरकार लापरवाह है ऐसे में इस असंवेदनशील सरकार को जगाने भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने आगें कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आज संकट में है संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मौत के आंकड़े डरा रहे हैं परंतु प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कही कोई व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी क्रिकेट का लुप्त उठाने में, कभी असम में नाच गाना करने में व्यस्त रहे और जब प्रदेश में जिम्मेदारी की बात आयी कोरोना से लड़ाई की बात आयी, व्यवस्था सुधारने की मांग उठी तब छत्तीसगढ़ की जनता को कलेक्टर के भरोसे छोड़ कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जिम्मदरी से भागने और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ने का प्रयास करते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पूरा मंत्री मंडल आज अपनी जिम्मेदारियों से भागने में लगा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें जगाने का प्रयास किया है।

No comments