Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लापरवाही ने ले नी जान: असम से चुनाव प्रचार कर लौटीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत

 गरियाबंद। प्रदेश में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही मौतों से सरकार भ सकते में हैं। वहीं कोरोना को रोकने हर प्रया...


 गरियाबंद। प्रदेश में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही मौतों से सरकार भ सकते में हैं। वहीं कोरोना को रोकने हर प्रयास विफल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। वहीं इस बीच लोगों की लापरवाही भी जमकर सामने आ रही है। लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं एक खबर गरियाबंद से सामने आई है जहां असम में चुनाव प्रचार कर लौटीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ममता राठौर सप्ताह भर पहले असम चुनाव प्रचार से लौटी थी। असम से लौटने के बाद वह बीमार थी। ब्लड प्रेशर, शुगर सारे टेस्ट करवाए पर कोरोना जांच नहीं कराई। सीरियस कंडीशन में भर्ती कराई गई। अंतिम समय में कोरोना जांच कराई, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट आने से पहले दम तोड़ दिया। जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई। अभी जिले में 144 लोग संक्रमित हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेंने में कठनाई हो रही थी। उनका कोविड चेक किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी।
जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. जबकि 144 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले।

No comments