Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी भोपाल में मृत युवक को सूअरों ने नोंच खाया

aber news अबेर न्यूज। हिन्दुस्तान का दिल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना घटी। शुक्रवार को एक युवक के शव को सूअरों ने...


aber news अबेर न्यूज। हिन्दुस्तान का दिल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना घटी। शुक्रवार को एक युवक के शव को सूअरों ने घसीट-घसीट कर नोंच खाया। शव का चेहरा और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने पूरी तरह खा लिया था। युवक कोलार से गुरुवार शाम से लापता था। यह घटना उस कोलार क्षेत्र में घटी, जहां सबसे ज्यादा सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है। पुलिस चौकसी कर रही है, इसके बाद भी उन्हें पता नहीं चला।

सुबह लोगों ने सूअरों को शव को खाते देखने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूअरों को भगाया। युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके यहां पर शव फेंका गया होगा।

कोलार पुलिस को शुक्रवार सुबह कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास एक शव को सुअरों द्वारा नोचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने पूरी तरह खा लिया था। मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान दामखेड़ा निवासी 25 साल के मोहन मीना के रूप में हुई।

वह पुताई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार शाम को इलाके में ही थी। उसके बाद से उसका पता नहीं। वह रात को भी घर नहीं आया। हालांकि उनका कहना था कि वह अकसर इसी तरह गायब हो जाता था, इसलिए उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया।

पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा

टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि शव को बुरी तरह नोचा जा चुका है। ऐसे में उसकी हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस मृतक के परिचितों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

हत्या भी हो सकती है

आशंका है कि युवक की हत्या करके वहां फेंक दिया हो। इसके बाद सूअरों ने उसके शव को नोच खाया। इसके अलावा सुअरों के हमले से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा।

No comments