Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा का ‘सेवा ही संगठन’ महाभियान 31 मई को

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में कल 31 मई को प्रदेशभर में ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत गाँव-गाँव तक प्रद...


abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में कल 31 मई को प्रदेशभर में ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत गाँव-गाँव तक प्रदेश के वरिष्ठ नेता पार्टी की शक्ति केंद्र इकाइयों में आहूत सेवा-कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्र सरकार के इन 07 वर्षों के कार्यकाल की वर्षगाँठ को सेवा कार्यक्रमों के साथ स्मरणीय बनाने का निश्चय कर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गयी है। इसके तहत भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ज़रूरतमंदों को सूखा राशन, मास्क, सेनेटाइजर व अन्य दैनिक ज़रूरतों की चीजें प्रदान की जाएंगीं। कोविड प्रटोकॉल का पालन करते हुए

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने इस दृष्टि से प्रमुख नेताओं के दौरा कार्यक्रम तय किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव उत्तर मंडल के रेवाडीह व सहदेव नगर के साथ राजनांदगांव ग्रामीण के रानी तराई में सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दोकड़ा मंडल के तिलंगा ग्राम पंचायत के कोहपानी में कोरवा परिवारों के बीच शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर के बोदरी परसदा और सिरगिट्टी के यदुनंदन नगर में शामिल होंगे।


बस्तर संभाग में पंखाजूर मंडल के गोण्डाहुर शक्ति केंद्र में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, कांकेर ग्रामीण मंडल के नांदनपारा शक्ति केंद्र में सांसद मोहन मंडावी, कोंडागांव उत्तर मंडल के चिपावंड शक्ति केंद्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेंडी, भानपुरी मंडल के घोटिया शक्ति केंद्र में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और बकावंड मंडल के युली शक्ति केंद्र में डॉ. सुभाऊ कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव जगदलपुर में कार्यक्रम अतिथि रहेंगे। रायपुर संभाग में लाखेनगर मंडल के सुन्दरलाल शर्मा शक्ति केंद्र और सिविल लाइन मंडल के अरविंद दीक्षित वार्ड के शक्ति केंद्र में विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,  गुढ़ियारी मंडल के वीर शिवाजी वार्ड शक्ति केंद्र और डी.डी. नगर मंडल के दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र में में पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, पलारी मंडल के कुसमी शक्ति केंद्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राजिम मंडल के किरवई शक्ति केंद्र में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू और बागबाहरा ग्रामीण मंडल के सम्हर शक्ति केंद्र में सांसद चुन्नीलाल साहू कार्यक्रम अतिथि होंगे। दुर्ग संभाग में अंजोरा मंडल के बिरेझर, चंगोली, झोला, तिरगा, भोथली शक्ति केंद्रों में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, कसारीडीह-बोरसी मंडल के सिविल लाइन रायपुर नाका शक्ति केंद्र में सांसद (राज्यसभा) डॉ. सरोज पाण्डेय, परपोड़ी मंडल के देवकर शक्ति केंद्र में लाभचंद बाफना, राजनांदगांव दक्षिण मंडल के रामाधीन मार्ग, गंजलाइन शक्ति केंद्र में खूबचंद पारख, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के चैतू, खपरी, और राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के सुकुलदैहान शक्ति केंद्रों में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, रेंगाखार मंडल के रेंगाखार, झलमला के साथ ही राजनांदगांव उत्तर मंडल के चिखली गौरीनगर शक्ति केंद्रों में विजय शर्मा, राजनांदगांव दक्षिण मंडल के नंदई शक्ति केंद्र में लीलाराम भोजवानी तथा ब्राह्मणपारा व चिल्लापारा शक्ति केंद्रों में अशोक शर्मा उपस्थित रहेंगे। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर पश्चिम मंडल के राजेन्द्र नगर शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर पश्चिम के विकास नगर शक्ति केंद्र में सांसद अरुण साव, बिल्हा मंडल के  बिल्हा शक्ति केंद्र के साथ ही तिफरा, सिरगिट्टी के यदुनंदन नगर शक्ति केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, जरहागांव मंडल के भथरी शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, भिलाई बाजार मंडल के कार्यक्रम अतिथि रहेंगे। सरगुजा संभाग में पंडरीपानी मंडल के फरसाबहार शक्ति केंद्र में सांसद गोमती साय, कुन्नी मंडल के चोंडेया शक्ति केंद्र के साथ चरचा मंडल के शिवपुर व चरचा शक्ति केंद्रों में भैयालाल रजवाड़े, भटगांव मंडल के भटगांव शक्ति केंद्र में परमेश्वर रजवाड़े, रामानुजगंज नगर मंडल के कौशलपुर शक्ति केंद्र में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, वाड्रफनगर मंडल के बटरीकला शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल जांजगीर चंपा में शामिल होंगे।


No comments