Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

म्यांमार में सेना का विमान हादसे का शिकार , वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित 12 की मौत

  म्यांमार। गुरुवार की सुबह  देश के कई स्थानों से बुरी खबर लेकर आई है। एक ओर मुंबई में इमारत ढह जाने से 11 लोगों की जान गई तो वहीं छत्तीसगढ़...

 


म्यांमार। गुरुवार की सुबह  देश के कई स्थानों से बुरी खबर लेकर आई है। एक ओर मुंबई में इमारत ढह जाने से 11 लोगों की जान गई तो वहीं छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के छह लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं कोरोना ने भी जमकर कहर बरपाया और 24 घंटे में रिकॉर्ड छह हजार से भी ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। अब एक और बड़ी खबर  म्यांमार से आ रही है। जहां सेना का विमान कै्रश होने से वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित 12 की मौत हो गई।  ये विमान हादसा मांडले में हुआ। शहर के दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी है. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन में एक बिजली और इस्पात संयंत्र के बीच 16 सीटों वाला विमान क्रैश हो गया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इस घटना में जमीन पर आठ अन्य लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इस विमान दुर्घटना में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत हुई है, जो हादसे के वक्त विमान में सवार थे। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में चार लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सुबह आठ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान
राज्य प्रशासन परिषद के सूचना दल के मेजर जनरल जॉ मिन टुन  ने कहा कि विमान में 16 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि राजधानी शहर ने पाय ताव से पायिन ऊ ल्विन जा रहा सैन्य विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:00 बजे मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेजर ने बताया कि अभी तक हताहत हुए लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन मांडले के दमकल विभाग ने बताया है कि इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं.

No comments