Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सुरक्षाबल के जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया

aber news अबेर न्यूज। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार दोपहर को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक...


aber news अबेर न्यूज। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार दोपहर को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़ की पुष्टि कोंडागांव SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है। फिलहाल ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, केशकाल ब्लाक में DRG के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले।


मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद

जवानों ने सर्चिंग के दौरान वहां से दो शवों बरामद किया है। उनके पास से ही 4 बंदूकें भी बरामद हुई हैं। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जवानों को मुठभेड़ में सफलता मिली है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिलेगी।

एक दिन पहले दंतेवाड़ा में मारी गई थी 2 लाख की इनामी नक्सली
इससे पहले सोमवार को DRG जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में मुठभेड़ में 2 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था। उसके शव के साथ ही कंट्री मेड बंदूक, पिट्ठू बैग, काली ड्रेस, 2 किलो IED, दवाइयां और अन्य सामान के साथ ही दैनिक उपयोग की चीजें बरामद हुई थीं। मारी गई महिला नक्सली की पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया निवासी वायको पेक्को के रूप में हुई थी।

No comments