Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, पीएम ने जाना हाल

मोहाली। आक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल कल अचानक से कम हो गया था। इसके बाद आज सु...


मोहाली। आक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल कल अचानक से कम हो गया था। इसके बाद आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह पूर्व दिग्गज भारतीय धावक मिल्खा सिंह से बातकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने उनके जल्दी ठीक होने और अस्पताल से लौटने की उम्मीद जताई। साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्दी वापस आकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को प्रेरित करेंगे। मोहाली के एक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 4 दिन बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण कल फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 91 साल के मिल्खा सिंह को 24 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी निर्मल कौर को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्मल कौर उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. हालांकि अस्पताल ने मिल्खा सिंह की हालत में सुधार होने के बाद 30 मई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था।

No comments