Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह अपनी और भाजपा की चिंता करें, कांग्रेस की चिंता छोड़ें: मरकाम

abernews रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पूर्व मुख...


abernews रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और कायदे से वे चिंता करें कि उनकी पार्टी का छत्तीसगढ़ में जो हश्र हुआ उसमें उनकी कितनी भूमिका थी !  रमनसिंह चिंता करें कि कोविड संकट में मोदी की विफलता और अकर्मण्यता के के कारण देश की जनता में फैले आक्रोश को दबाने के लिए संघ नेतृत्व मोदी का विकल्प तलाशने में क्यो जुटा है ? क्यो संघ मोदी के बदले गडकरी की ताजपोशी करने में जुटा है ? रमन सिंह इसकी चिंता करे  कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में उनकी पार्टी के भीतर जो घमासान चल रहा है उसका परिणाम भी क्या छत्तीसगढ़ जैसा ही होने वाला है?
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा को राजनीतिक हाशिए पर ला दिया है और अब रमन सिंह को कांग्रेस की चिंता करने की ज़रुरत नहीं है. छत्तीसगढ़ में पूरे 5 साल कांग्रेस की सरकार रहेगी और ठीक तरह से रहेगी.
 
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रमन सिंह जी उत्तर प्रदेश में भाजपा की पतली होती हालत पर चिंता करें और जनता को बताएं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मोदी ने जन्मदिन की बधाई क्यों नहीं दी? रमन सिंह जी इस बात पर चिंतन करें की उत्तराखंड में समय के पहले मुख्यमंत्री क्यों बदलना पड़ा, हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री खट्टर और उनके विधायकों की जनता के बीच लगातार दुर्दशा क्यों हो रही है?
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रमन सिंह भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर अपने प्रभाव का दुरुपयोग करके ‘मैं भी रमन’ अभियान चलवा लेते हैं तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और संघ नाराजगी क्यों व्यक्त करता है? रमन सिंह जी इस बात की चिंता करें कि इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा के 14 विधायक हैं और अगली बार इतने  भी आएंगे या नहीं!

No comments