Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्य सचिव की संवेदनशील पहल युवक को समय के पूर्व लगा टीका

  अब मिलेगा अमेरिका का वीजा रायपुर/बलौदाबाजार। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की संवेदनशील पहल पर अमेरिका जाने वाले बलौदाबाजार जिले के एक युवक का काम...

 
अब मिलेगा अमेरिका का वीजा


रायपुर/बलौदाबाजार। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की संवेदनशील पहल पर अमेरिका जाने वाले बलौदाबाजार जिले के एक युवक का काम आसान हो गया। भाटापारा के यशवर्धन शुक्ला को निर्धारित 84 दिन से पूर्व कोविशील्ड का टीका लगाया गया। केन्द्र सरकार ने विदेश जाने वाले लोगों के लिए 84 दिन से पूर्व भी टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में इस छूट का पहला लाभ जिले के यशवर्धन को मिला है। इससे यशवर्धन को अमेरिका जाने के लिए आसानी से वीजा मिल पाएगा। कलेक्टर सुनील जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका लगवाकर इस आशय का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया। भाटापारा निवासी यशवर्धन शुक्ला ने कोरोना का पहला डोज कोविशील्ड के रूप में विगत 11 मई को लगवाया था। केंद्र सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दूसरा डोज 84 दिन बाद लगना था। ऐसे में यशवर्धन का अमेरिका जाना मुश्किल हो रहा था। यशवर्धन ने अपनी समस्या मेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को बताई। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यशवर्धन शुक्ला के लिए कोविशील्ड के दूसरे डोज के टीका की व्यवस्था की। गौरतलब है कि जिले के साथ-साथ संभवत: यह प्रदेश का भी फिलहाल अपने आप में अकेला ऐसा मामला है,जिसमें आम नागरिकों की ऐसी मदद कर प्रशासन ने गुडगवर्नेंस का परिचय दिया है।

No comments