Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला संयोजक नीलम सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य सरकार को जगाया

राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा किया प्रदर्शन रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला के आह्वान पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ढाई...

राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा किया प्रदर्शन


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला के आह्वान पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ढाई साल में असफलता, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार और नाकामी का आरोप लगाकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला रायपुर के द्वारा बुधवार को पश्चिम विधानसभा के कोटा, कोटेश्वर मंदिर के पास मस्जिद वाली गली में दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किया। इस अवसर पर नीलम सिंह जिला संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ रायपुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद पंचू भारती, प्रकाश यदु, हर्षवर्धन शुक्ला, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वार्ड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वहीं दूसरी ओर उत्तर विधानसभा के डब्ल्यू आर एस कॉलोनी साईं मंदिर के पास दोपहर 3 बजे  सरकार को जगाने के लिए जनता की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व विधायकदेवजी भाई पटेल, संनिर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी अमरजीत बख्शी ,विकास अग्रवाल, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गण, जिला पदाधिकारी, क्षेत्र के पार्षद,मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रदर्शन के बाद नीलम सिंह ने  समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि मैं सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूं उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments