Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री करवा प्रदेश सरकार, जनता की जान दांव पर लगा रही है: संजय श्रीवास्तव

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश में खुलेआम प्रतिबंधित कीटनाशकों की हो रही बिक्री के लिए प्र...


abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश में खुलेआम प्रतिबंधित कीटनाशकों की हो रही बिक्री के लिए प्रदेश सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि भारत सरकार ने कैंसर तथा अन्य जटिल बीमारियों को देखते हुए नुवान, फ़ॉरेट और सल्फ़ास की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है लेकिन प्रदेश के अमूमन सभी कृषि केंद्रों में इसकी अनदेखी की जा रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पेस्टीसाइड्स समेत प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री दुगुने-तिगुने ज़्यादा दाम पर की जा रही है। कीटनाशकों के इस गोरखधंधे से वाक़िफ़ होकर भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस दिसा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

 श्री  श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों की सेहत पर विपरीत असर को देखते हुए ही भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित इन कीटनाशकों की पिछले कई वर्षों से धड़ल्ले के साथ बिक्री की जा रही है। इससे फसलें भी नष्ट होती हैं। मिलावटी और प्रतिबंधित कीटनाशकों के इस गोरखधंधे ने पिछले ही साल एक किसान को आत्महत्या के लिए विवश किया था, लेकिन प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही  के चलते इस साल भी यही सिलसिला जारी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार और ज़िम्मेदार अफ़सरों की लापरवाही लगातार लोगों को कैंसर समेत अनेक असाध्य बीमारियों की ओर धकेल रही है। प्रदेश एक ओर कोरोना की विश्वव्यापी महामारी से जूझ रहा है, वहीं अनेक असाध्य बीमारियों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। क़दम-क़दम पर अपने घोर किसान विरोधी चरित्र का शर्मनाक परिचय देती यह प्रदेश सरकार किसान की आत्महत्या तक के मामले से सबक लेकर संज़ीदा होने को तैयार नहीं दिख रही है, यह इस प्रदेश और किसानों का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। श्री श्रीवास्तव  ने प्रदेश सरकार से प्रतिबंधित और मिलावटी कीटनाशकों के इस गोरखधंधे पर तत्काल रोक लगाने की पुरज़ोर मांग की है।

No comments