Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरोना के बीच गांधीनगर में हैजा का प्रकोप

गांधीनगर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस बीच गुजरात के गांधीनगर में हैजा का प्रकोप शुरू हो गया है। गांधीनगर के केलोल में पां...


गांधीनगर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। इस बीच गुजरात के गांधीनगर में हैजा का प्रकोप शुरू हो गया है। गांधीनगर के केलोल में पांच से अधिक हैजा के मामले मिले। इसके बाद जिला प्रशासन ने कलोल शहर को हैजा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया। टीमें गठित कर हैजा फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने महामारी रोग अधिनियम के तहत कलोल के दो किलोमीटर के दायरे को बीमारी से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह आदेश दो महीने तक लागू रहेगा। कलेक्टर कुलदीप आर्य ने कहा कि जांच किए गए 38 नमूनों में से पांच में हैजा की पुष्टि हुई है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। हैजा संक्रमण मुख्य रूप से पानी या खाद्य संदूषण से फैलता है। आर्य ने बताया कि भूमिगत पाइपलाइनों में रिसाव या टूट-फूट के कारण पेयजल का दूषित होना इसका कारण हो सकता है। कारणों का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए टीमें बनाईं गई हैं।

No comments