Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव अपने सरकार के जांच से संतुष्ट नही है तो आम जनता की क्या बिसात : आम आदमी पार्टी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से न प्रदेश संभल रहा न  विधायक :उत्तम जायसवाल  abernews रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय ने क...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से न प्रदेश संभल रहा न  विधायक :उत्तम जायसवाल 


abernews रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय ने कहा कि  विधायक बृहसप्त सिंह के कार में तोड़ फोड़ की गई व उनके द्वारा आरोप लगाए गए कि टी.एस. सिंहदेव मुख्यमंत्री बनने के लिए उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। इस पर जब गृह मंत्री द्वारा इस घटना के जांच का वक्तव्य दिया जा रहा था जिस पर विधायक बृहस्पत सिंह को बिना जांच जेड प्लस सेक्यूरिटी देना व गृहमंत्री के वक्तव्य से एक तरफा झुकाव देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भावुक होकर सदन से निकल गए है।

 छत्तीसगढ़ के इतिहास की यह एक बड़ी घटना है जिसमे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के इस नूराकुश्ती में प्रदेश की जनता पीस रही है छत्तीसगढ़ की जनता ने बहुत ही आशाओं के साथ इस सरकार का चयन किया कांग्रेस को बढ़ चढ़ कर वोट किया लेकिन उनके द्वारा किये गए वादे को पूरा करने के बजाए यह सरकार आपस के झगड़ो में उलझी हुई है अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनता ढाई साल इस सरकार को झेल चुकी है अब ढाई साल और बर्दाश्त करना होगा।


उत्तम जायसवाल ने सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इस घटना की प्रेस कॉन्फ्रेंस बिलासपुर में हो रही थी तो मुख्यमंत्री सो रहे थे 22 विधायक मुख्यमंत्री के बगैर जानकारी के अपने ही सरकार के वरिष्ठ स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ एकजुट हुए । और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को नही यह हास्यस्पद है चुकी इसके पीछे मौन सहमति बघेल जी की थी इसलिए यह सब संभव हो पाया अगर थोड़ी देर यह मान भी लिया जाए कि इस घटना से मुख्यमंत्री अवगत नही थे तो क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के यह विधायक मुख्यमंत्री से संभल नही रहे है ।


यह सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बहुत कम समय मे अपने योजनाओं या कार्यशैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता के बीच से अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है व कांग्रेस पार्टी के विधायक असमंजस में नजर आ रहे है और इस तरह से पूरे प्रदेश में शीर्ष नेताओं के झगड़े अब सार्वजनिक होने लगे है फलस्वरूप कांग्रेस पूरे प्रदेश में दो गुटों में बट चुकी है जिससे जनता भी परेशान है कि यह सरकार अपने समस्याओं को सुलझाने में समर्थ नही दिख रही तो जनता की समस्याओं को कैसे सुलझाया जाएगा।

No comments