Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत की बेटियों ने इतिहास रचा, महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

abernews टोक्यो। हिंदुस्तान की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने मंडे को अपने से कहीं अधिक मजबूत  आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्...


abernews टोक्यो। हिंदुस्तान की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने मंडे को अपने से कहीं अधिक मजबूत  आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच-2 पर खेले गए इस एतिहासिक मैच में हाकेरूज नाम से मशहूर आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया। यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ। दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय टीम ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए दुनिया की नंबर-2 आस्ट्रेलिया को हराया जीत का झंडा फहराया और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। 

भारत अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रहा है। मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था। मास्को ओलंपिक में महिला हॉकी टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चला था। इसमें सिर्फ 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिम्बाब्वे ने पूल चरण के समापन पर पूल के शीर्ष पर स्वर्ण पदक जीता। चेकोस्लोवाकिया और सोवियत संघ ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। भारत ने पूल में 5 मैचों में दो जीत हासिल की थी। उसका एक मैच ड्रॉ रहा था, जबकि उसे दो मैचों में हार मिली थी। 

पांच अंकों के साथ भारत अंतिम रूप से चौथे स्थान पर रहा था। इसके बाद भारत ने 2016 के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया लेकिन वह 12 टीमों के टूर्नमेंट में अंतिम स्थान पर रही थी। भारत को पूल स्तर पर पांच मैचों में सिर्फ एक ड्रॉ नसीब हुआ था।

No comments