Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोगों पर प्रकरण दर्ज

दुमका। झारखंड के दुमका जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की...


दुमका। झारखंड के दुमका जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव प्रकाश का कहना है कि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
प्रेम-प्रसंग के चलते हुई घटना
थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि मसानजोर की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के गांव के रहने वाले माणिक मिर्धा से हुई थी। छह महीने पहले ही माणिक मिर्धा और कुलुगू गांव की विवाहित महिला के बीच प्रेम की खबर सामने आयी। इसके बाद एक महीने पहले ही दोनों पश्चिम बंगाल चले गए थे। माणिक मिर्धा और महिला गांव वापस लौटे। इस दौरान माणिक की पत्नी व घर के अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर सार्वजनिक तौर पर गांव में घुमाया। महिला का आरोप है कि उसके पास से 25 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

No comments