Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ी: नासिक पुलिस ने पेशी के लिए 2 सितंबर को बुलाया

मुंबई। जमानत मिलने के बाद भी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को 2 सितंबर को नासिक में...


मुंबई। जमानत मिलने के बाद भी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को 2 सितंबर को नासिक में पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्द कहने के मामले में नासिक पुलिस ने उन्हें यह नोटिस भेजा है। राणे के खिलाफ  चार एफआईआर में से एक नासिक में दर्ज हुई है। देर रात जारी नोटिस में मंत्री से अगले गुरुवार को 'दोपहर 12 बजे पेश होने को कहा गया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन के लिए राणे की रिमांड मांगी थी। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

No comments