Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बुलंदशहर में गंगा घाट पर आज होगा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

  बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट पर अंतिम स...

 


बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी पहुंचने की सूचना है। उनका पार्थिव शरीर रविवार की शाम अलीगढ़ ले जाया गया था। यहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रातभर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। अब उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। अपने चेहते पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा देखने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट गई है। अलीगढ़ के स्टेडियम से अब उनका पार्थिव शरीर अतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए निकल चुका है। करीब 200 से ज्यादा गाडिय़ों का काफिला पूर्व सीएम के अंतिम सफर में चल रहा है। यहीं पर गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य बड़ी हस्तियां उनका अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर नरौरा गंगा घाट पर पहुंचेगा, जहां शाम 5 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा। उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के 5 जिलों में एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने का ऐलान किया है। इसमें लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलन्दशहर और अलीगढ़ में एक एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम से होगी।
पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने सड़कों पर उमड़ी भीड़
पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। जिस रूट से उनका पार्थिव शरीर जा रहा है, वहां सड़क की दोनों तरफ लोग फूल लेकर खड़े हैं।

No comments