Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

असंगठित कामगार कांग्रेस का हल्ला बोल- दिल्ली में किया संसद का घेराव

गरियाबंद।  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह के दिशा नि...


गरियाबंद।  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह के दिशा निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में असंगठित कामगार कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच किया । लगातार असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ एवं सभी प्रदेशों के श्रमिकों के लिए राहत राशि की गुहार लगाई गई थी, जिसमे ऑटो रिक्शा चालकों की ईएमआई माफ  करने की बात कही गई थी। मजदूरों के खाते में दस- दस हजार रुपये दिये जाने की मांग की गई थी,लेकिन केंद्र सरकार पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ। केंद्र मैं बैठी बीजेपी सरकार द्वारा मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसके चलते सभी प्रदेशों के अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी दिल्ली कूच किये हैं। जहां संगठन द्वारा संसद का घेराव किया गया। एआईयूडब्लूसी का नारा है मजदूर बचाओ मोदी हटाओ।

No comments