Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी लेकर आज हुई वर्चुअल बैठक आयोजित की गई

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा आज वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर एजेंडा तय किए गए हैं।  भारत...


abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा आज वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर एजेंडा तय किए गए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सोनी ने आज प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष व जिला महामन्त्रियो की वर्चुअल बैठक ली। जिसमें आगामी 16 अगस्त को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर चर्चा की गई l ओबीसी मोर्चा की जिले व मंडल स्तर पर गठन की प्रक्रिया तत्काल पुरी किये जाने के विषय पर आज प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने समीक्षा की।

आज की वर्चुअल बैठक में 16 अगस्त को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की  प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित होगी। इसकी तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के.लक्ष्मण, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे। 
आज की वर्चुअल बैठक का संचालन महामंत्री भरत  वर्मा व आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खिलावन साहू ने  किया भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी लखन देवांगन और सह प्रभारी कोमल जंघेल सहित प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और जिला प्रभारी वर्चुअल बैठक शामिल थे।

No comments