Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बर्बरता की दास्तां: ओमान से आईं महिलाएं बोलीं-शरीर पर डालते थे गर्म पानी

 कानपुर। ओमान में फंसीं उन्नाव और शहर की तीन और महिलाएं आजादी के दिन अपने घर लौटीं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को अमौसी एयरपोर्ट पर रिसीव किया औ...

 कानपुर। ओमान में फंसीं उन्नाव और शहर की तीन और महिलाएं आजादी के दिन अपने घर लौटीं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को अमौसी एयरपोर्ट पर रिसीव किया और परिजनों के सुपुर्द कराया। महिलाओं ने ओमान में हुई बर्बरता की दास्तां सुनाई तो हर कोई हतप्रभ रह गया। बताया कि शेखों ने उन्हें खरीदा था। 20-20 घंटे काम करवाते थे। गलतियां होने या काम न करने पर पीटते थे। शरीर पर गर्म पानी डालते थे। क्राइम ब्रांच ने महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। विदेश भेजने वाले एजेंट पर भी कार्रवाई होगी। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि व्हाट्सएप पर वाइस मैसेज भेजकर इन महिलाओं ने मदद मांगी थी। चेन्नई और पंजाब की भी एक-एक महिला को आजाद कराया गया है। 
-बच्चों की परवरिश के लिए गई थीं ओमान, तबाह हो गई जिंदगी
रिजवी रोड निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि कई साल पहले पति उसे छोड़कर चला गया था। तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके ही ऊपर आ गई। इसी बीच उसकी एक एजेंट से मुलाकात हुई। उसने ओमान में अच्छी नौकरी दिलवाने की बात कही। उसने उन्हें टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया। वहां एक कंपनी ने उनको शेख को बेच दिया। वीजा खत्म होने की वजह से वह फंस गई। उम्मीद नहीं थी कि वह वापस आ पाएगी। 
शेख ने मुक्त करने के लिए मांगे थे चार लाख
उन्नाव निवासी 44 वर्षीय व 46 वर्षीय महिलाओं को भी ओमान भेजा गया था। एक के पति की मौत हो गई थी। एजेंट ने हर महीने 40 हजार रुपये मिलने की बात कही थी। वहां पहुंची तो पैसे तो दूर खाना तक नहीं मिलता था। बीमारी के दौरान भी काम कराते थे। महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने शेख से वापस भेजने की मिन्नत की तो उसने घर वालों से फोन पर बात की। कहा कि चार-चार लाख रुपये भेजो तभी मुक्त करेंगे। हालांकि विदेश मंत्रालय के इनपुट पर ओमान सरकार ने महिलाओं को मुक्त कराया।
तमाम महिलाएं अभी भी फंसीं, एजेंट जाएंगे जेल
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जानकारी के मुताबिक अभी भी तमाम महिलाएं ओमान में फं सी हैं। ये महिलाएं यूपी समेत कई राज्यों की हैं। सभी को मुक्त कराने का प्रयास जारी है। अब तक देशभर की 16 महिलाओं को आजाद कराया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि मामले में तीन एजेंट जेल भेजे जा चुके हैं। इन पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। कुछ और नाम सामने आए हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।


No comments