Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मातृशक्ति हमेशा बनी है परिवर्तन का कारण: शालिनी राजपूत

स्वतंत्र भारत की नीव वीरांगनाओं ने रखी भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अमृत महोत्सव abernews रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर भ...


स्वतंत्र भारत की नीव वीरांगनाओं ने रखी

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अमृत महोत्सव

abernews रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने 75वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिला स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया तथा उनके परिवार जनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मातृशक्ति हमेशा परिवर्तन की कारण रही हैं। आजादी के पूर्व का वह कालखंड जिसमें ना जाने कितने ऐसी नेत्रियों ने अपने प्राणों की आहूति दी हैं जिसके कारण ही हमें अपना स्वतंत्र राष्ट्र मिल पाया। ऐसे वीरांगनाओं के पुनित कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी गाथाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य है। इसी कड़ी मे रायपुर के कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमति मीनल चैबे, ममता साहू, विभा अवस्थी,जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू जी के नेतृत्व में स्वतंत्रा सेनानी मातृ शक्ति मिनी माता जी के  पुण्य स्मृति में माल्यार्पण कर, स्वतंत्रा संग्राम के दौरान उनके द्वारा किए गए त्याग बलिदान और उनका योगदान समाज तक पहुँचने के उद्देश्य से उनकी जीवनी पढ़ी गयी तथा स्वतंत्रता सेनानी केतकीबाई जी के प्रपौत्री एवं राज कुंवर जी की पुत्री श्रीमती सुनीता  बैस जी का भी सम्मान किया गया, बलरामपुर में पद्म विभूषण राज मोहिनी जी की पुत्री राम भाई जी का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीनल चैबे, श्रीमती ममता साहू, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र परगनिया, मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा दुबे, सरिता साहू रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू, महामंत्री स्वप्निल मिश्रा, मिनी पांडे, सुभद्रा तांबोली, सुनीता नागरानी, मिली बैनर्जी , संगीता जैन,  माया शर्मा, गीता रेड्डी, प्रीति अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, निर्मला सोनी, सुमन यादव सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments