Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति की सड़क हादसे में मौत

गरियाबंद । शालेभाठा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। मोपेड सवार दम्पति को स्कार्पियो ने टक्कर मा...


गरियाबंद । शालेभाठा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई और उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। मोपेड सवार दम्पति को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और देवभोग अस्पताल में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्यारी बाई अपने पति जालंधर के साथ मोपेड पर सवार होकर धुरवागुड़ी में आयोजित विभागीय मीटिंग से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी मोपेड विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एल एन 7462 से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो चालक स्वयं अपनी गाड़ी में बिठाकर दोनों को देवभोग लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
स्कार्पियो चालक दुर्योधन निषाद ने पुलिस को बताया कि दो बाइक सवार आजू बाजू बात करते जा रहे थे। जैसे ही उसकी गाड़ी ने उन्हें क्रॉस करने की कोशिश की तो जालंधर ने अपनी मोपेड गलत दिशा में मोड़ दी। जालंधर की मोपेड उनकी गाड़ी के बोनट से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। मोपेड पर सवार जालंधर ओर उसकी पत्नी भी मोपेड से दूर जा गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के बाद दोनो घायल हो गए। वह दोनों को अपनी गाड़ी में बिठाकर देवभोग अस्पताल लेकर आया। जहां उनकी मौत हो गयी। मामले में देवभोग पुलिस ने स्कार्पियो चालक के विरूद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

No comments