Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, March 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :
latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरोना: कम नहीं हो रहे मरीज: फिर बढऩे लगी संक्रमितों की संख्या


नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौतों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। रोजाना सैकड़ों लोगों की जान अभी भी जा रही है और हजारों संक्रमित हो रहे हैं। भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 36,401 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 530 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39,157 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी तीन लाख 64 हजार है, जो 149 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 56 लाख 36 हजार 336 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अभी तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार 433 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आईसीएमआर के मुताबिक, अगस्त महीने में औसतन हर दिन 17 लाख कोरोना जांच किए गए हैं। देश में अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारत ने पिछले 55 दिनों में 10 करोड़ जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है।

No comments