Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- तालिबान पर अगले हफ्ते बड़ा फैसला लेंगे

 


वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के ताजा हालात पर देश को संबोधित किया। यह 4 दिन में उनका दूसरा संबोधन था। इस दौरान बाइडेन ने कहा कि इस वक्त दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा है। हम जुलाई से अब तक 18,000 से ज्यादा और 14 अगस्त के बाद से लगभग 13,000 लोगों को काबुल से निकाल चुके हैं। यह इतिहास के सबसे मुश्किल और बड़े एयरलिफ्ट ऑपरेशन में शामिल है, पर हम किसी अमेरिकी को पीछे नहीं छोड़ेंगे। तालिबान के लिए भी वहां के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि अमेरिका के सभी लोगों के निकलने तक हमारी सेना काबुल में मौजूद रहेगी। बाइडेन ने कहा कि हमने 20 साल तक अफगानिस्तान के साथ काम किया है। इस समय भी काबुल में हमारे 6 हजार सैनिक मौजूद हैं। अगर तालिबान अमेरिकी सेना पर हमला करता है तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि हम अफगानिस्तान पर अगले हफ्ते बड़ा फैसला लेंगे। उन्होंने कहा हमारे जवान काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा कर रहे हैं। इससे न सिर्फ सैन्य उड़ानें बल्कि दूसरे देशों के चार्टर विमानों से लोगों को निकाला जा रहा है। आईएसआई के आतंकी ज्यादा बड़ा खतरा हैं। नाटो के देश अमेरिका के साथ खड़े हैं। जेल से भगाए गए आतंकी हमला कर सकते हैं। अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने का वक्त आ गया था। नाटो देश भी इस फैसले से सहमत थे। अगले हफ्ते त्र-7 की बैठक में हम बड़ा फैसला लेंगे। यह मिशन बहुत खतरनाक है। सेना जोखिम के बावजूद मुश्किल हालात में इसे चला रहे हैं। मैं वादा नहीं कर सकता कि आखिरी नतीजा क्या होगा। ये जो भी होगा नुकसान के जोखिम के बिना होगा।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया