Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

3000 फीट ऊपर ढोलकल के पहाड़ पर पूजे गए श्रीगणेश

दंतेवाड़ा। ये तस्वीर बैलाडीला के पहाड़ की है। यहां 3000 फीट ऊंचाई पर गणपति बप्पा विराजमान हैं। वैसे तो यह पूरा इलाका बेहद खूबसूरत है, लेकिन ...


दंतेवाड़ा। ये तस्वीर बैलाडीला के पहाड़ की है। यहां 3000 फीट ऊंचाई पर गणपति बप्पा विराजमान हैं। वैसे तो यह पूरा इलाका बेहद खूबसूरत है, लेकिन बारिश के दिनों में इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। शुक्रवार से गणेशोत्सव शुरू हो गया है। ढोलकल पहाड़ पर बादलों का घेरा है, इस घेरे के बीच गणपति बप्पा विराजित हैं, जो भी श्रद्धालु, पर्यटक यहां पहुंच रहे, बप्पा के दर्शन के साथ प्राकृतिक खूबसूरती भी खूब भा रही है।
शुक्रवार को ढोलकल शिखर तक बप्पा के दर्शन करने पहुंचे एसडीएम अविनाश मिश्रा ने ये तस्वीर ली है। पर्यटन समूह के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन ज्यादा श्रद्धालु तो नहीं पहुंचे लेकिन अब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है। तीसरी कोरोना लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए रायपुर में प्रशासन ने सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। इस साल गणेश झांकी की अनुमति नहीं दी गई है।

No comments