Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राहत:देश में कोरोना वैक्सीन के अब तक 70 करोड़ से ज्यादा डोज लगे

  नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन के अब तक 70 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन क...

 


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन के अब तक 70 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेज रही है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सभी हेल्थकेयर वर्कर्स को बधाई दी। सोमवार को देश में 1.13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए थे। पिछले 11 दिनों में ऐसा तीसरी बार हुआ था, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हों। मंडाविया ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत ने पहले 10 करोड़ डोज लगने में 85 दिन लगे थे। अगले 45 दिनों में हमने 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 30 करोड़ डोज तक पहुंचने में 29 दिन और लगे। 30 से 40 करोड़ डोज तक पहुंचने में 24 दिन लगे। 6 अगस्त को देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार कर गया। इस बार 10 करोड़ डोज 20 दिन में लगाए गए। 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 19 दिन और 70 करोड़ तक पहुंचने में सबसे कम सिर्फ 13 दिन लगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लगातार कोशिशों और सहयोगी रवैये से एक दिन में कोरोना के नए केस 50 हजार से कम सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक ऐसा लगातार 72 दिन से हो रहा है।

 

No comments