Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मिशन 2023 के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा तैयार रहें : राम प्रताप

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न , बनाई गई आगे की रणनीति abernews raipur. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कु...


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न , बनाई गई आगे की रणनीति

abernews raipur. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह द्वारा मिशन 2023 के दृष्टिकोण से तैयार रहने के लिए कहा और साथ ही अनुसूचित जाति समाज ज्यादा से ज्यादा भाजपा के विचारधारा से कैसे जुड़े इस पर कार्य योजना बनाने के लिए कहा व मोर्चा के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना किया।


इसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी निर्मल सिन्हा ने संभाग व जिला प्रभारियों से जिला गठन व मंडल गठन तथा मंडल प्रभारियों की गठन संबंध में बिंदुवार चर्चा किया। 


मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने मोर्चा द्वारा किए गए समस्त कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया साथ ही आगामी कार्य योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी जिसमें राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी सतीश मालवी का दो दिवसीय प्रवास तथा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला किया जाएगा। 17 सितंबर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन  को वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया जाएगा, साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा दिवस के रुप में मनाते हुए हॉस्पिटलों , बाल एवं वृद्धा आश्रमों में फल वितरण किया जाएगा वहीं अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में उनके जीवनी पर गोष्टी / प्रबोधन का कार्यक्रम किया जाएगा। 


बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बेदराम जांगड़े ने किया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानिक सोनवानी ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।


बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रामलाल चौहान, प्रदेश के उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, उपाध्यक्ष पवन मेश्राम, उपाध्यक्ष दिलीप सारथी ,उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश मंत्री बलीराम सांडे, प्रदेश मंत्री प्रियदर्शनी दिव्य, प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, सहकोषाध्यक्ष खेमराज बाकरें, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुरील, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ जागृत आदि उपस्थित रहे ।

No comments