Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महिलाओं ने किया प्रदर्शन: काबुल में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के दखल के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। काबुल में महिलाओं ने बीती रात पाकिस्तान के खिलाफ  जमकर प्रद...


नई दिल्ली। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के दखल के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। काबुल में महिलाओं ने बीती रात पाकिस्तान के खिलाफ  जमकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसे तालिबान के जुल्मों और पाकिस्तान की घुसपैठ के खिलाफ प्रदर्शन बताया जा रहा है। वैसे तो अफगानिस्तान के अलग-अलग शहरों में महिलाएं पिछले कई दिनों से अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन काबुल में पहली बार रात में प्रदर्शन हुए हैं। बता दें तालिबान ने पंजशीर की जंग जीतकर पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि तालिबान ने पाकिस्तान की मदद से ये लड़ाई जीती है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पाकिस्तान के सैनिकों ने तालिबान के मिलकर पंजशीर में रेजिस्टेंस फोर्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। तालिबान भले ही पंजशीर को जीतने का दावा कर रहा हो, लेकिन वहां जंग जारी रहने की खबरें हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पंजशीर में कुछ सैन्य विमानों ने तालिबानी ठिकानों पर हमला किया है। यह साफ नहीं हो पाया है कि ये विमान किस देश के हैं। इससे पहले सोमवार को तालिबान ने कहा था कि उसने पंजशीर भी जीत लिया है और अब पूरा अफगानिस्तान उसके कब्जे में हैं। दूसरी तरफ  रेजिस्टेंस फोर्स ने भी हार नहीं मानी है, बल्कि नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स के नेता अहमद मसूद ने तालिबान के खिलाफ पूरे अफगानिस्तान में जंग छेडऩे की बात कही है। मसूद ने सोमवार को मीडिया को भेजे गए एक ऑडियो मैसेज में अफगानी लोगों से कहा, 'आप देश के अंदर हों या बाहर, मैं आप लोगों से अफगानिस्तान की गरिमा, स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए राष्ट्रीय विद्रोह शुरू करने का आह्वान करता हूं।

No comments