Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हेमा का हुआ जब भूतों से सामना, सोते समय हर रात कोई दबाता था गला

  मुंबई। आपने भूत प्रेतों की किस्से कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, इसे आप सिर्फ आम लोगों की मनगढ़ंत कहानियां समझते होंगे। लेकिन ऐसे कई बॉलीवुड...

 


मुंबई। आपने भूत प्रेतों की किस्से कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, इसे आप सिर्फ आम लोगों की मनगढ़ंत कहानियां समझते होंगे। लेकिन ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जिनका कभी न कभी भूतों से सामना हो चुका है। यहां हम फिल्मों वाले भूत की बात नहीं कर रहे बल्कि असल जिंदगी में बॉलीवुड सितारे अपने साथ हुए हादसे को याद करके आज भी डर जाते हैं। आज जानिए हेमा मालिनी से जुड़े किस्से के बारे में, जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहतीं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंरटव्यू में किया था।  दरअसल, बात उन दिनों की है जब हेमा मालिनी फिल्म इंटस्ट्री में नई-नई आईं थीं। वह पहले मुंबई के बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुए थे लेकिन वो फ़्लैट बहुत छोटा था। वह अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। कामयाबी मिलने के साथ ही उन्होंने घर बदलने का फैसला किया। जिसके बाद वह जुहू में 7वीं रोड पर स्थित एक बंगले में शिफ्ट हुए। एक इंटरव्यू में हेमा ने खुलासा किया था कि जब वह रात को शूट से आती और अपनी मां के साथ जो जाया करती थीं। तो देर रात उन्हें ऐसा लगता था कि जैसे कोई उनका गला दबा रहा है। ये हादसा उनके साथ एक दो बार नहीं हुआ बल्कि रोज रात को कोई उनका गला दबाता था। उनकी मां हेमा के साथ में ही सोती थीं। रोज रात जब वो अपनी बेटी को तड़पते देखती तो वह भी हैरान रह जाती थीं। हेमा के साथ-साथ उनकी मां को भी घर में अजीबो गरीब एहसास होने लगे थे। सात में सोते समय उनके साथ भी कई हादसे एक के बाद हो रहे थे। जिसके बाद उनकी मां को समझने में देर नहीं लगी कि जिस घर में वह रह रहे हैं वह हॉन्टेड है। इस हादसे के बाद हेमा मालिनी ने उस घर को छोड़ दिया और अपना खुद का अपार्टमेंट खरीद लिया। लेकिन वह आज भी अपने साथ हुए उस हादसे और अनुभव को नहीं भूल पाईं हैं।

No comments