Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किसानों को जल्द ही बड़ी सौगात दे सकती है मोदी सरकार

नई दिल्ली। जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के हित में एक बड़ा फैसला कर सकती है। इसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है। सरकार किसानों की आय बढ़ा...


नई दिल्ली। जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के हित में एक बड़ा फैसला कर सकती है। इसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके खर्चे को कम करने के अन्य स्रोतों पर काम कर रही है। इसमें एक सबसे प्रमुख स्रोत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है। इससे अब तक 12.4 करोड़ से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। किसानों से बातचीत में शामिल रहे एक केंद्रीय मंत्री से किसानों की समस्या पर हुई बात का अंश समझिए। मंत्री जी का कहना है कि केंद्र सरकार किसान संगठनों के अडिय़ल रुख को देखकर उनसे बातचीत की पहल नहीं करेगी। प्रधानमंत्री की चिंता में देश के किसान हैं और हम उनके लिए जो बन पड़ेगा, वह सब कुछ करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के हित में एक बड़ा फैसला कर सकती है। इसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है। सूत्र का कहना है कि कृषि मंत्रालय इसके बाबत काम कर रहा है। हालांकि उन्होंने इसके आगे का कोई भी खुलासा करने से इनकार कर दिया। इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए कृषि मंत्रालय के कई अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके खर्चे को कम करने के अन्य स्रोतों पर काम कर रही है। इसमें एक सबसे प्रमुख स्रोत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है। इससे अब तक 12.4 करोड़ से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। इसकी नौंवी किस्त जा चुकी है और मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2,000 रुपये के हिसाब से जा चुके हैं। सरकार इसके दायरे और राशि की सीमा बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

No comments