Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस के वेदराम भाजपा में शामिल, छग प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कराया प्रवेश

  रायपुर ग्रामीण जिला के अंतर्गत तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष, दो बार जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स...

 


रायपुर ग्रामीण जिला के अंतर्गत तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष, दो बार जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सतनामी समाज के प्रभावशाली नेता वेदराम मनहरे ने नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के समक्ष अपने 10 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय भी उपस्थित थे। वहीं वेदराम के भाजपा में आने से विरोध भी शुरू हो गया है। इस मामले में रायपुर ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष अनिमेष कश्यप नेपूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के समक्ष विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के अधिकतर कार्यकर्ता इस कांग्रेसी नेता के भाजपा प्रवेश का विरोध कर रहे हैं पार्टी को इसे संज्ञान में लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर वेदराम मन हरे के भाजपा प्रवेश के समय छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन के नेता अनुपस्थित रहे हैं यह कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है एसके अनुसार वेदराम मन हरे नई दिल्ली से रायपुर वापस आने के बाद दो जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम करेंगे। इन कार्यक्रमों में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शिरकत कर सकते हैं।

No comments