Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गौ माता की रक्षा, सुरक्षा और संवर्धन के लिये कार्य कर रहा अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ

संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया abernews रायपुर। अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ महिला प्रदेश अध्यक्ष महुआ मजुमदार, गणेश सिंह परिहार, प्रदेश...


संगठन का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया
abernews रायपुर। अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ महिला प्रदेश अध्यक्ष महुआ मजुमदार, गणेश सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय महिला महासंघ ने संयक्त बयान जारी करते हुये कहा है कि गो माता की रक्षा और सुरक्षा संवर्धन के लिये अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ कार्य कर रहा है। संगठन का चौथा स्थापना दिवस 27 सितम्बर 2021 को मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय तथा विधायक बृजमोहन अग्रवाल  आदि लोग उपस्थित थे । 

श्री कलीम भारतीय ने गौरक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से मेहनत गौ माता के प्रति कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाया है उसी के तहत आज पूरे भारत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश संगठन के अध्यक्ष संगठन का स्थापना दिवस मना रहे हैं। सभी को बधाई और शुभकामनायें हंै। संगठन के पदाधिकारी गौ माता के प्रति निष्ठा निस्वार्थ होकर कार्य करें। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा है संगठन के लोग गौ माता के प्रति कार्य करें। यदि गौमाता की मृत्यु हो जाती है तो गौशाला में सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करें। साथ ही एक महिला होकर पूरे प्रदेश में जा-जाकर गौसेवा के कार्य करने के लिये महिला प्रदेश अध्यक्ष को कोटिश: बधाईयां देते हुये कहा कि पूरे प्रदेश में गायों को रेडियम बेल्ट लगाने का सराहनीय है।

 विशेष रूप से बताया गया कि इन्दौर में गौ रक्षा प्रदेश कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ को इन कार्यों के लिये प्रथम स्थान देते हुये अवॉर्ड दिया गया है। अखिल भारतीय गौरक्षा महिला महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष महुआ मजुमदार ने पूरे प्रदेश में गौ सेवा की जानकारी देते हुये बताया कि पूरे प्रदेश में जहां भी गायों के साथ दुर्घटना घटती है तुरन्त पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाकर सेवा की जाती है। यही नहीं दोषी लोगों के ऊपर एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाकर सजा दी जाती है। पूरे प्रदेश के कई स्थानों पर दुर्घटना से गायों को बचाने के लिये उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधकर सुरक्षा करती है। शासन के प्रति कटिबद्धता जताते हुये कहा कि गौरक्षा हेतु यह संस्था सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर काम करना चाहती है।

 महिलाओं को गौ माता के प्रति सम्मान पत्र दिया गया। संगीत कलाकारों में शुभम मजुमदार एवं अनंत श्रीवास्तव एवं अन्य कलाकारों ने गौमाता के साथ गणेश भजन तथा कई गायन के कार्यक्रम किये । इस सम्मेलन में महिला उपाध्यक्ष अमृता श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जीवन यादव, ललिता परमार, प्रीति मिश्रा, गोपा शर्मा, गोपू शर्मा, प्रीति गायकवाड, जिला अध्यक्ष रायपुर पदमिनी वर्मा, बीना पोद्दार एवं उनके सदस्य उनके सदस्य, खोकन कुण्ड प्रदेश अध्यक्ष छग राज्य टीम मोदी सपोर्टर संघ, छ.ग. बंगाली समाज उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र डे, प्राणेश, कमलेश तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ओझा बदरा, नासिर भाई खटीक गुजरात युवा प्रदेश अध्यक्ष, चंदन सिंह राजपूत, पीयूष परमार, प्रदेश मंत्री अमर सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गायकवाड़, जिला अध्यक्ष रायपुर पमिनी वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजन सिंह राजपूत जिला गरियाबंद, जिला अध्यक्ष शीतला पांडे, जिला अध्यक्ष महिला घनेश्वर साहू, जीवन यादव आदि उपस्थित थे। मंच संचालन लक्ष्मीनारायण लाहोटी और प्रीति मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन  प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह परिहार ने किया ।

No comments