Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

 डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, राजधानी के 3 की मौत

  दुर्ग। डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है....

 


दुर्ग। डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है. ये हादसा दुर्ग के अंजोरा-राजनांदगांव बायपास में उरला में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल, 2 को उपचार के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु रायपुर से डोंगरगढ़ गए थे, लौटते वक्त गाड़ी बायपास के बोगदा पुल से गिर गई। सभी सभी श्रद्धालु रायपुर के अश्वनी नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में मृत 2 लोगों की वहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वाहन में 8 लोग सवार थे। हादसे में वाहन चालक पुरेंद्र साहू की भी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

No comments