Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिला एलियंस का क्रबिस्तान

  नई दिल्ली। आदिकाल से ही धरती पर रहने वाले इंसानों की दिलचस्पी हमेशा ये जानने में रही है कि पृथ्वी के अलावा क्या कोई दूसरा लोक भी है जहां क...

 


नई दिल्ली। आदिकाल से ही धरती पर रहने वाले इंसानों की दिलचस्पी हमेशा ये जानने में रही है कि पृथ्वी के अलावा क्या कोई दूसरा लोक भी है जहां कोई जीव रहते हैं या जीवन संभव है? यहां तक कि दुनियाभर के वैज्ञानिक भी कई सालों से दूसरे ग्रह पर जिंदगी की तलाश में हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को आज तक ऐसे कोई पक्के सुबूत नहीं मिले हैं जिन्हें देखकर ये दावा किया जा सके कि पृथ्वी के अलावा भी किसी अन्य ग्रह पर जीवन संभव है।दुनियाभर के वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर पानी या ऑक्सीजन की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ ग्रहों पर तो वैज्ञानिकों को उम्मीद की किरण भी मिली है। इसमें मंगल ग्रह सबसे आगे हैं। इन ग्रहों पर भविष्य में कभी जीवन संभव होगा या नहीं, वैज्ञानिक इस बात की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पहले भी इन ग्रहों जीवन संभव रहा होगा या लोग रहते होंगे? शायद नहीं, लेकिन इन दिनों मंगल ग्रह से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख कर ऐसा लग रहा कि यहां लोग रहते होंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
कुछ समय पहले नासा ने मंगल ग्रह पर मार्स रोवर भेजा था। नासा के मार्स रोवर ने स्पेस एजेंसी के जरिये मंगल ग्रह की कुछ नई तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें मंगल ग्रह के कई राज खोल रही हैं। मंगल ग्रह से आईं लेटस्ट तस्वीरों को देखने के बाद लोग इसे कब्रिस्तान बता रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि मंगल ग्रह पर पहले लोग रहते थे। ये उन्हीं लोगों का कब्रिस्तान है। तस्वीरों में लाल ग्रह पर बड़े-बड़े चट्टान नजर आ रहे हैं।
नासा ने रोवर को पिछले ही साल जुलाई में मंगल ग्रह पर भेजा था और ये फरवरी 2022 तक मंगल ग्रह की तस्वीरें भेजेगा। मार्स रोवर का एक ट्विटर अकाउंट बना है। इस पर नासा रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीरें अपलोड करती है। मंगल ग्रह की नई-नई तस्वीरें देखने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। फिलहाल जो तस्वीरें आई हैं, उसे लोग एलियन का कब्रिस्तान बता रहे हैं। रोवर लगातार मार्स की तस्वीरें शेयर कर रहा है। वहीं नासा ने इसके जरिये और भी राज खुलने की उम्मीद जताई है। ट्विटर पर पत्थरों की इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है। कुछ लोगों को इस तस्वीर में एक एलियन भी नजर आया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन चट्टानों के नीचे क्या दबा है? कहीं इनमें एलियंस की लाशें तो नहीं?

No comments