Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपाईयों की बोली, भाषा और आचरण बता रहा भाजपा चुनाव हार रही : मोहन मरकाम

अबेरन्यूज़ रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपाइयों की अभद्र बोली भाषा और उनका आचरण बता रहा कि भाजपा 15 नगरी निकाय क्षे...


अबेरन्यूज़ रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपाइयों की अभद्र बोली भाषा और उनका आचरण बता रहा कि भाजपा 15 नगरी निकाय क्षेंत्रों में बुरी तरह से चुनाव हार रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह का कलेक्टर, एसपी का सार्वजनिक मंच से धमकाना, अजय चंद्राकर का लोंगों को जिंदा वापस नही जाने की चेतावनी, हाथ काट लेने की धमकी महिलाओं का बुरका उतरवा देने की अभद्र भाषा चुनाव परिणाम के पहले का एक्जिट पोल है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा मतदान से पहले हार मान चुकी है। भाजपा नेता जनता के मुद्दों पर बात करने का साहस नही जुटा पा रहे है। उनके पास सिवाय नकारात्मक बातों के कुछ भी नही है। वे अभद्र भाषा बोलकर समाचार माध्यमोंं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कवायद में लगे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रहे हैं कोई भी विजन कोई एजेंडा नहीं है इसीलिए भाजपा अपने चुनाव अपील में मोदी के चेहरा को आगे रखकर वोट मांग रही है । पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी है भारी आक्रोश है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में मोदी के नाम का उपयोग कर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारी है। नगरीय निकाय की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल से खुश है। काँग्रेस की भारी जीत सुनिश्चित है। नगरीय निकाय की जनता भी मोदी प्रायोजित महंगाई बेरोजगारी अराजकता से पीड़ित और प्रताड़ित है, मोदी सरकार के नाकामियों, मनमानी, हठधर्मिता के चलते बढ़ती बेरोजगारी महंगाई पेट्रोल डीजल में बेतहासा एक्ससाइज टैक्स रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से जनता  आक्रोशित है भाजपा को सबक सिखयेगी।पूरे देश मे मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 निकाय क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का मन बना लिया है, लोग भूपेश बघेल सरकार के 3 साल के काम को देख कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालो में जनहितकारी काम करके प्रदेश की जनता का भरोसा जीता जनता का यही भरोसा कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत का आधार बनेगा।

No comments