abernews रायपुर। राजधानी के न्यू चंगोराभाठा स्थित साकेत विहार में पिछले 3-4 महीनों से लोकल गुंडों का आतंक मचा हुआ है। दरअसल साकेत विहार में ...
abernews रायपुर। राजधानी के न्यू चंगोराभाठा स्थित साकेत विहार में पिछले 3-4 महीनों से लोकल गुंडों का आतंक मचा हुआ है।
दरअसल साकेत विहार में शिव सेन का खाली प्लाट है उसी के पास असामाजिक तत्वों का दिन और रात जमावड़ा लगा रहता है। ये 8-10 की संख्या में गांजा और शराब पीकर कालोनी में हमेशा हंगामा करते हैं। चूंकि कालोनी के पुरुष अपने काम धंधे से दिन में घर पर नहीं होते हैं कालोनी की महिलाओं में भय का माहौल व्याप्त रहता है।
इस संबंध में कालोनी वासियों ने संबंधित डी डी नगर थाना में 15 नवंबर 2021 को लिखित शिकायत भी की थी किन्तु फौरी तौर पर थाना द्वारा हल्की कार्यवाही की गई। जिससे इन असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
ताजा घटना 13 जनवरी 2022 की की है जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें 4 लड़के एक फल वाले से सरेआम रुपये लूटते हुए नज़र आ रहे है। कालोनी वासियों ने बताया कि 13 जनवरी को इन असामाजिक तत्वों ने सब्जी और गमला बेंचने वालों के साथ लूट और मारपीट की है। पूरा साकेत विहार गुन्डों का अड्डा बन गया है। कालोनी के माहौल की थाने को जानकारी के बावजूद संबंधित पुलिस थाना प्रशासन की लापरवाही समझ से परे है जबकि राजधानी और प्रदेश में लचर होती पुलिसिंग जग जाहिर है याद रहे कि प्रदेश बिलासपुर जिले में 8-10 लुटेरों ने कट्टे की नोक पर दिनदहाड़े एक घर पर लूट की थी!
No comments