दुर्ग। दुर्ग की बेटी निवेदिता शर्मा का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चयन होने पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग के द्वारा...
दुर्ग। दुर्ग की बेटी निवेदिता शर्मा का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चयन होने पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग के द्वारा दुर्ग शहर के खंडेलवाल कॉलोनी स्थित बहन निवेदिता शर्मा के निवास पर जाकर शाल-श्रीफ़ल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। यह बहुत ही गर्व की बात यह है कि पूरे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से एक मात्र छात्रा निवेदिता का चयन भारतीय वायु सेना में हुआ है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि बहन निवेदिता शर्मा ने अपने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल किया है, भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए हमारे दुर्ग की बेटी का चयन होना हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है। बहन निवेदिता ने अपने माता-पिता के साथ पूरे प्रदेश और दुर्ग शहर को गौरान्वित किया है, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका सम्मान किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, भाजयुमों जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना, जिला सह-कोषाध्यक्ष संजू दुग्गड़, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट, जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल पाटिल एवं शहर के अन्य युवा समाजसेवी उपस्थित थे।
No comments