Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, April 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अरपा नदी में डूबने से टीचर-बेटे की मौत

 


बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार दोपहर पिकनिक मनाने गए टीचर मां-बेटे की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई। शिक्षिका अपने पति, बहन-दामाद और बच्चों के साथ अरपा लोफंदी में निर्माणाधीन ब्रिज के पास गई थी। मां-बेटे नदी पार करते समय गहराई में समा कर डूब गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। इस घटना के दौरान ही कुछ दूर में एक अन्य परिवार की महिला और बच्चे भी डूब गए थे। जिन्हें बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार जरहाभाठा निवासी अनिश मसीह जमीन खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उनकी पत्नी स्मिता लाल जरहाभाठा के राजीव गांधी चौक स्थित नवीन प्राथमिक शाला में टीचर थीं। अनिश का साढू भाई सौरभ लाल मार्क अस्पताल में काम करता है और साली पिंकी भी नर्स है। दोनों परिवार के बच्चों को लेकर सभी पिकनिक मनाने के लिए लोफंदी स्थित अरपा नदी में बन रहे पुल के पास गए थे। पति अनिल और परिवार के अन्य सदस्य नदी पार कर बने टापू में बैठकर खाने की तैयारी कर रहे थे। घटना करीब 3.30 बजे की है। इधर पीछे-पीछे स्मिता और उनका बेटा आदेश अरव लाल (14) नदी पार कर टापू तरफ जा रहे थे। तभी दोनों अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर अनिश उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन, तब तक स्मिता और उनका बेटा डूब गए थे। किसी तरह गहराई से उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।

No comments

कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर अनाज, दलहन एवं तिलहन बीजों क...

जेईई मेंस-2025 में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कि...

उग्रसेन की मेहनत और वन अधिकार पत्र: एक परिवार की उम्मीदों की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिव...

छत्तीसगढ़ में निवेश के असीम अवसर : वाणिज्य मंत्री ने मुंबई ...

देश को इस्पात उत्पादन का वैश्विक केन्द्र बनाने में अग्रणी भू...

राज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले मिरानिया...

'आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया': ...