Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सीआईएसएफ में हजार से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां

नई दिल्ली। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शनिवार 29 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आ...


नई दिल्ली। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शनिवार 29 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं।
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शनिवार 29 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फायरमैन के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1149 हैं। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी जरूरी जानकारी को पढ़ कर ही आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
सीआईएसएफ  भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का 12वीं पास होना भी आवश्यक है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी) और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं।

No comments

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 7...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी 'मन ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय आवास और शहरी वि...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने म्यांमार और थाईलैंड में आए...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और...

तकनीक से तालमेल ही सफलता की कुंजी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुद...

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पा...

CM साय ने जवानों की बहादुरी को सराहा