Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, परिवार के आठ लोग झुलसे

आगरा। आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में सोमवार की सुबह वाल्मीकि बस्ती में गैस सिलिंडर फटने से एक परिवार के आठ लोग झुलस गए। हादसा स...


आगरा। आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में सोमवार की सुबह वाल्मीकि बस्ती में गैस सिलिंडर फटने से एक परिवार के आठ लोग झुलस गए। हादसा सुबह तकरीबन सवा आठ बजे हुआ। वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोद के घर में अचानक सिलिंडर में आग लग गई थी। आग से परिजनों में चीखपुकार मच गई। इस दौरान विनोद, उनकी पत्नी कमलेश, बेटा, भतीजी सहित आठ लोग झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंची। सिलंडर फटने से घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफ री मच गई। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर
झुलसे हुए लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा सिलिंडर में आग लगने से बताया गया है। इसका कारण लीकेज भी हो सकता है। फि लहाल जांच की जा रही है।

No comments