Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अंबानी, अडानी की पूजा की जानी चाहिए क्योंकि वे लोगों को नौकरियां दे रहे हैं: सांसद अल्फोंस

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि तीन साल में करीब 10 हजार लोगों ने बेरोजगारी की वजह से ...


नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि तीन साल में करीब 10 हजार लोगों ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या कर ली। केंद्र सरकार के इस जवाब के बाद विपक्षी सांसदों ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इसी बीच बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में कहा कि अंबानी और अडानी की पूजा की जानी चाहिए। क्योंकि वे लोगों को नौकरियां दे रहे हैं।  बेरोजगारी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के बीच भाजपा सांसद के जे अल्फोंस ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आप मुझ पर पूंजीपतियों के मुखपत्र होने का आरोप लगा सकते हैं। जिन लोगों ने इस देश में नौकरियां पैदा की हैं, मैं उन लोगों का नाम लेता हूं क्योंकि आपने भी उन लोगों का नाम लिया है। चाहे वह रिलायंस हो, अंबानी हो, अडानी हो, कोई भी हो, उनकी पूजा की जानी चाहिए। क्योंकि वे लोग रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। पैसा निवेश करने वाले लोग, चाहे वह अंबानी हो या अडानी, इस देश में पैसा बनाने वाला हर उद्योगपति रोजगार पैदा करता है। उन्होंने नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं। इसलिए उनका सम्मान करने की जरूरत है।
के जे अल्फोंस ने इस दौरान यह भी कहा कि वैश्विक असमानताएं एक सच्चाई है। विपक्ष कहता है कि दो लोगों की संपत्ति बढ़ी है। आगे उन्होंने कहा कि एलोन मस्क की संपत्ति 1016 प्रतिशत बढ़ गई है। क्या आपको इसकी जानकारी है? गूगल के संस्थापक लैरी पेज की संपत्ति में भी 126 फीसदी का इजाफा हुआ है। बेजोस की संपत्ति में भी 67 फीसदी का इजाफा हुआ है। इन सभी टॉप 10 में सबसे नीचे बिल गेट्स हैं। उनकी संपत्ति में सिर्फ 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। वैश्विक असमानता एक सच्चाई है, चाहे आप इसे स्वीकार करें या न करें। दुनिया में तीन बिलियन लोग एक दिन में पांच डॉलर से भी कम में अपना जीवन यापन करते हैं। इसलिए वैश्विक असमानताएं एक सच्चाई है।

No comments