Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लेमिक्षा गुरु डहरिया को जन्मदिन और दो वर्ष पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई दी

abernews तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया ने दो वर्ष पूर्ण हुआ और आज ही उनका जन्मदिन भी है। मुख्य...


abernews तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया ने दो वर्ष पूर्ण हुआ और आज ही उनका जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं धर्मगुरु खुशवंत साहेब जी के मार्गदर्शन में इन दो वर्षो में नगर पालिका परिषद के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये, जिससे शहर की जनता को मूलभूत सुविधा सुगम तरीके से मिलती रही। शहरी सरकार ने राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बड़ी असानी से जनता तक पहुचाने का कार्य किया है। नगर पालिका परिषद तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने कोरोना महामारी के समय प्रमुखता से शहर के जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता में आगे आये। देश के साथ साथ पूरे प्रदेश में जिस समय कठोर लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी, उस समय भी नगर पालिका परिषद द्वारा जरूरतमंदो तक कच्चा राशन एवं दिहाड़ी मजदूरो एवं बेसहारा लोगो को पका हुआ भोजन का पैकेट पहुचाने का कार्य सफलतापूर्वक किया। कोविड़ महामारी के दौरान बचाव हेतु सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वयं के निधि से मास्क, सैनेटाईजर इत्यादि घर-घर पहुचाने का कार्य किया। अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया को जन्मदिन और दो वर्ष पूर्ण होने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई दी जा रही है। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

No comments