Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लता दीदी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

  मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया की शिकायत थी। जिसके बा...

 


मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी की देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। भारत रत्न लता जी के निधन पर पूरा देश दुखी है। ऐसे में गीतकार अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अजय देवगन मधुर भंडारकर, ए आर रहमान, तरण आदर्श, स्वानंद किरकिरे समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
यह आवाज कोई नहीं भूल सकता: अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने लिखा, मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे... और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ, मेरी संवेदना और प्रार्थना। ओम शांति।
ए आर रहमान..
ए आर रहमान ने लता मंगेशकर के साथ फोटो शेयर कर लिखा,प्यार, सम्मान और प्रार्थना।
अनिल कपूर..
अनिल कपूर ने लिखा, मेरा दिल टूट गया है। लेकिन इस अविश्वसनीय आत्मा को जानने और उनके प्यार के लिए धन्य हूं... लताजी हमारे दिलों में एक ऐसी जगह रखती हैं, जो कभी किसी और के द्वारा नहीं ली जाएगी। इस तरह उन्होंने अपने संगीत से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। वह शांति से आराम करें और अपनी चमक से आकाश को रोशन करें।
अजय देवगन..
अजय देवगन ने लिखा, हमेशा के लिए एक आइकन। मैं हमेशा उनके गीतों की विरासत को याद रखूंगा। हम कितने भाग्यशाली थे कि लताजी के गीत सुनकर बड़े हुए। ओम शांति। मंगेशकर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
मधुर भंडारकर..
मधुर भंडारकर ने लता मंगेशकर के साथ की फोटो शेयर कर लिखा, दीदी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह सालों से मेरे लिए एक मां की तरह रही हैं। हर दूसरे हफ्ते में उन्हें फोन करता था और बातचीत करता था। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनकी उपस्थिति मेरे जीवन में बहुत याद आएगी। लव यू दीदी। ओम शांति। वॉयस ऑफ इंडिया।
-भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल ने दी श्रद्धांजलि
लता मंगेश्कर के निधन पर भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिल्ली में फिल्म सन ऑफ बिहार के सेट पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा। इस दौरान खेसारीलाल यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा, भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। आप के गाने हमारे लिए प्रेरणा थीं और हमेशा रहेगी। आपके हर एक गाने को सुनकर बड़ा हुआ और आज आप चली गईं, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में और संगीत की दुनिया मे अमर रहेंगी। खेसारीलाल यादव ने आगे कहा, ताई आप जैसा कोई नहीं और न कोई होगा। उन्होंने कहा कि लता जी का जीवन सम्पूर्ण इतिहास है। हम धन्य हैं कि हम उस देश मे पैदा हुए, जहां कण-कण में लता जी की आवाज गूंजती है। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देकर लता जी आज मां सरस्वती के साथ अनंत यात्रा पर चली गईं। आज का दिन मेरे लिए बेहद दुखद है। मैं उन्हें दिल से नमन करता हूं।"

No comments