Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार कई धमाके, जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा

  कीव। यूक्रेन के जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक...

 


कीव। यूक्रेन के जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गई हैं। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि, 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।
जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा
रिपोट्र्स में दावा किया है कि है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है।
स्लोवाकिया के रास्ते भारत पहुंचेंगे छात्र
यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्लोवाकिया के रास्ते भारत लाने के लिए एक और फ्लाइट तैयार है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट कोसिसे से जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेगी।

No comments